कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिला जनता दल यूनाइटेंड के सभी ग्यारह प्रखंडों में पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार बुधवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व प्रखंड पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में कराया गया। जिसमें भभुआ, रामपुर, भगवानपुर, चैपनु, चांद, अधौरा, मोहनिया, कुदरा, रामगढ़ व दुर्गावती में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जबकि नुआंव प्रखंड में दो उम्मीदवारों के बीच मतदान हुआ जिसमें कुल 39 मतदाता भाग लिये। जिसमें से लाल बहादुर सिहं को 37 व विश्वनाथ गुप्ता को मात्र एक मत प्राप्त हुआ एवं एक मत रद्द कर दिया गया। इस प्रकार लाल बहादुर सिहं को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
= किस प्रखंड में कौन बने प्रखंड अध्यक्ष
भगवानपुर प्रखंड में प्रेम प्रताप सिंह उर्फ अंशु कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह चैनपुर में राजेश कुमार सिंह, चांद में सतीशन सिंह, अधौरा में सुदामा सिंह खरवार, भभुआ में मनीष कुमार पटेल, रामपुर में अखिलेश चंद्रवंशी, मोहनिया में सुनील कुमार, कुदरा में कुमार अशोक सिंह, रामगढ़ में असलम अंसारी, दुर्गावती में रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, नुआंव में लाल बहादुर सिंह को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वहीं पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैमूर जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को मुंडेश्वरी धाम के प्रांगण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार पटेल व जिला पर्यवेक्षक दीपक सिंह की देखरेख में होगा।




