प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय के कारगिल विजय सभा भवन में “The Media’s Role in Nation Building” पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। आयोजन का अध्यक्षता जिला पदाधिकारी कौशल कुशवाहा ने किया इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, शालीग्राम सिंह, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ सुमित कुमार सिंह, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार सहित जिले के दर्जनों मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी कुशवाहा ने सर्वप्रथम मीडिया के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाइयां देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान के लिए शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने “The Media’s Role in Nation Building” विषय पर आयोजित परिचर्चा को सारगर्भित बताते हुए कहा कि यह अत्यंत ही सुखद पक्ष कि जिले के मीडिया प्रतिनिधि राष्ट्र निर्माण में स्वयं अपनी वर्तमान एवं भूमिका पर अपनी बातें रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सुशान्त कुमार ने मीडिया प्रतिनिधियों को खबर संग्रहण के क्रम में पूर्वाग्रह से बचने की सलाह देते हुए तथ्यपरक एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से प्रशासन को मिलने वाले फीडबैक को अहम बताया तथा कहा कि इससे विकास कार्यों में काफी मदद मिलती है। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण ने राष्ट्र निर्माण में विभिन्न तंत्रों की भूमिका के मध्य मीडिया के भूमिका को रेखांकित करते हुए जिले में विकास कार्यों को लेकर मीडिया की भूमिका को सराहा तथा इस कड़ी में उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से नकारात्मक सोच से बचने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में सकारात्मक खबरों की अहम भूमिका होती है, इस तथ्य को स्वीकार कर ही पत्रकारों एवं पत्रकारिता से संबद्ध लोगों को कार्य करना चाहिए आयोजन में नंदकिशोर सिंह प्रसार भारती विजय कुमार झा, विजय कुमार, जीवेश तरुण ने परिचर्चा में अपनी प्रत्यक्ष भूमिका के साथ महत्वपूर्ण विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रवीण कुमार ने किया जबकि ताजा टीवी चैनल के प्रशांत कुमार धन्यवाद ज्ञापन किया।




