मुंशी और बिचौलियों का प्रदर्शन गलत, जनता की सुविधा के लिये बदला गया रजिस्ट्री नियम – मंत्री

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

बिहार के रजिस्ट्री कार्यालयों में इन दिनों स्थानीय कातिब और मुंशी बिचौलिए के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि रजिस्ट्रार मनमानी करते हैं और गलत ढंग से रुपए की मांग करते हैं। इसके जवाब में मध निषेध वह निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने कहा यह अलग तरह का खेल चल रहा है। कोविड-19 से ही बिहार सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट और मॉडल डीडी की सुविधा शुरू की थी। जिसके कारण कुछ लोगों के माफिया तंत्र को दिक्कतें आ रही है और लोग बिना कातिया मुंशी के दरवाजे जाए अपना रजिस्ट्री करा ले रहे हैं। लेकिन बिहार सरकार नई तकनीकी का प्रयोग करने के लिए कटिबद्ध है ताकि आम जनता को अधिक से अधिक सुविधा व राहत मिल सके। अगर लोगों को परेशानी होती तो रजिस्ट्री शुल्क विभाग के टारगेट से अधिक नहीं हो सकता। विभाग हर चीज पर नजर बनाए हुए हैं किसी पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

बाइट – सुनील कुमार ( मध निषेध एवं निबंधन मंत्री )

Join us on:

Leave a Comment