दुर्गा मंदिर में चल रही थी मुर्गा दारू की पार्टी, उच्चकों ने बनाया अड्डा!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में शराबबंदी कानून को खुले आम शराबी धज्जियां उड़ा रहे हैं शराबी अब मंदिर में भी दारू मुर्गे का पार्टी देकर जश्न मना रहे हैं बेगुसराय के बखरी प्रखंड में एक मंदिर में मुर्गा के साथ शराब पार्टी चल रही थी जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उसके बाद मंदिर में जमकर हंगामा हुआ। मामला वितीरात बखरी प्रखंड अंतर्गत वैष्णवी दुर्गा मंदिर की है। जहां गांव के ही पलटा, सोनू कुमार,व मेघना के द्वारा शराब पार्टी किया जा रहा था और मंदिर परिसर में चिकन फ्राई किया जा रहा था जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वैष्णवी दुर्गा मंदिर के पूर्व समाजसेवी श्यामसुंदर केसरी व पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय व बखरी नगर परिषद के चेयरमैन के पुत्र राजू कुशवाहा को दी। सूचना पर स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधि के मदद से मंदिर परिसर में प्रवेश किया तो शराब पार्टी कर रहे सभी लोग फरार हो गए। स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना बखरी थाना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई । बताया जाता है कि मंदिर के गेट की चाभी मंदिर के अध्यक्ष अशोक राय व उनके पुत्र क्रांति राय के द्वारा दिय जाता हैं इस घटना को लेकर पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय ने बताया शराब पीता है मंदिर परिसर में अड्डा बना लिया है वही चेयरमैन के पुत्र ने बताया बहुत निंदनीय है दारु शराब और मीट मछली का मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने काफी विरोध में आ गया है ।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाइट – स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment