शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर बेंच उठाकर हमला बोला, ग्रामीणों ने कराया मामला शांत!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद जिले का मध्य विद्यालय बेला उस वक्त अखाड़ा में तब्दील हो गया जब एक दबंग शिक्षक ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर बेंच उठाकर हमला बोल दिया जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और स्कूल के छात्र छात्राएं इधर-उधर भागने लगे जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीणों ने किसी तरह शिक्षक और प्रिंसिपल को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया प्रधानाध्यापक विश्वनाथ राम ने बताया कि शिक्षक तबरेज के द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा का प्रोफाइल कॉपी जांच की जा रही थी जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने शिक्षक से जांच में हो रही देरी का कारण पूछा तो शिक्षक आग बबूला हो गए और प्रधानाध्यापक को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बेंच उठाकर हमला बोल दिए जिसके बाद प्रधानाध्यापक को हल्की चोटें भी आई इस घटना के बारे में जब मीडिया कर्मियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी

Join us on:

Leave a Comment