आरा में एक सप्ताह के अंदर 8 लोगों की हत्या, अगर कड़ी कारवाई नहीं हुई तो आंदोलन – हुलास पांडेय!

SHARE:

आरा /आशुतोष पांडेय :-

जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ गये है, उसी समय से बिहार में अपराध का तांडव जारी है,जिस तरीके से बिहार में अपराध का गार्फ बढ़ा है, आये दिन हत्या, लूट जैसी घटनाएं घट रही है, आज भोजपुर जिले के नगर थाना इलाके में अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोलियों से भुज डाला, कुछ दिन पहले सोना चांदी के बड़े ब्यवसाई हरी जी गुप्ता को अपराधियों ने अपहरण कर हत्याकांड का अंजाम दिया था, उस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी फरार है,भोजपुर जिले में करीब एक साप्ताह में 8 हत्याकांड हुआ है, जिसके जिम्मेदार बिहार सरकार पुलिस प्रशासन है, अगर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती है, तो फिर भोजपुर जिले सेजोरदार आंदोलन किया जायेगा
बाइट…. हुलाश पाण्डेय (पूर्व विधान परिषद सदस्य)

Join us on:

Leave a Comment