मॉरीशस से आई शोध अधिकारी ने एसबीपी कॉलेज में दिया व्याख्यान

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ में आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ, शोध और विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में वृहस्पतिवार को मॉरीशस से आई शोध अधिकारी डॉ बबिता बहादुर का अप्रवासी घाट और मॉरीशस में गिरमिटिया व्यवस्था विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा अखिलेंद्र नाथ तिवारी डॉ बबिता को बिहार की बेटी बताया। प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने अंगवस्त्र,मां मुंडेश्वरी के चित्र और बैग के साथ स्वागत किया। डॉ बबिता ने गिरमिटिया मजदूरों के बारे में वृत्तचित्र से आज से दो सौ साल पहले के प्रवासी भारतीयों का दुख दर्द और आज की जीवनशैली का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। डॉ बबिता ने बताया कि उनके पूर्वज भी बिहार के गया जिला से 1859 में कलकत्ता होते हुए मॉरीशस गए। वहां उन्होंने गन्ने के खेत में मजदूरी की और ऊंचे पद तक पहुंचे। आज मुझे भभुआ में जो प्यार मिला और बिहार की बेटी कहा गया उसके लिए मैं ताउम्र शुक्रगुजार रहूंगी। उन्होंने डॉ. अजीत कुमार राय को विशेष धन्यवाद दिया जिनके वजह से विदेश से बिहार की बेटी अपने मायके आ पाई। कार्यक्रम में डॉ सुमित कुमार राय, डॉ. धनंजय राय,डा मुकेश, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. सोनल, डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ.आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अंगद पटेल, डॉ. सोनल पटेल, डॉ.बृज राज प्रसाद गुप्ता, डॉ. नेयाज अहमद सिद्दीकी, डॉ. राजकुमार गुप्ता उपस्थित थे।कर्मचारियों में विनोद वर्धन, प्रदीप कुमार और अवधेश कुमार उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment