प्रमोद कुमार की रिपोर्ट!
दरौंदा/ सिवान सोमवार की शाम हुए दारौंदा थाना के रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया पति प्रदीप तिवारी के हत्या के बाद नेताओ और जनप्रतिनिधियों के आने का क्रम जारी है।आज बुधवार दोपहर बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होने परिजनों को हर समय मदद देने का आश्वासन दिया। उनके साथ महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोरियाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह सिवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव सिवान जिला भाजपा अध्यक्ष संजय पांडे ,अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद थे। मुखिया के दरवाजे पर उपस्थित ग्रामीणों ने बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के बारे में नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा से कही हालात इतने बिगड़ चुके है कि शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे है बिगड़ी हुई कानुनी व्यवस्था को लेकर सत्ताधारी पार्टी नेता नीतीश कुमार पर जमकर बरसे सिन्हा ने कहा कि पल टू राम कानूनी व्यवस्था सही करने में पलट गए हैं जंगलराज आ गया है बिगडी हुई कानुनी व्यवस्था का दोषी सत्ता में बैठे लोग और प्रशासन के लोगों को ठहराते हुए सिन्हा ने कहा कि प्रदीप तिवारी की हत्या मामले में थानाध्यक्ष को भी दोषी बनाना चाहिए और उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।




