पंकज कुमार जहानाबाद।
कायनात इंटरनेशनल स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं कंप्यूटर सम्मेलन लखनऊ में दिखाए जलवे
“विज्ञान का सार्थक उपयोग मानवता के लिए वरदान है”- शकील अहमद ककवी
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ द्वारा 5 से 9 नवंबर 2022 तक आयोजित विज्ञान गणित एवं कंप्यूटर प्रतियोगिता में कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर ,काको ,जहानाबाद, बिहार के छात्र सत्यम कुमार ,मोहम्मद फरहान, नवेद आफताब, सौरव सुमन,औसाफ अब्दुल्ला ,आयुष राज ,मोहम्मद हिफजुल्ला , आदित्य राज , शरजील अहमद ककवी, श्री हसनैन आलम शिक्षक के नेतृत्व में सफल प्रतिभागीता किया
इस सम्मेलन में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ब्राजील थाईलैंड मॉरीशस रूस, बांग्लादेश नेपाल श्रीलंका एवं भारत के विभिन्न प्रांतों के 570 छात्रों 125 मार्गदर्शक शिक्षक एवं 25 विशिष्ट अतिथि भारत के अतिरिक्त अन्य देशों से प्रतिभागीता कर रहे थे, बिहार से केवल एक टीम कायनात इंटरनेशनल स्कूल की थी
कायनात इंटरनेशनल स्कूल ने बिहार का नाम उस समय रौशन कर दिया जब सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए हुए बच्चों ने अपने राज्य कार्यक्रम पेश किया उस समय कायनात इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मंच पर बिहार गान “सूरज की किरण नाज करे “पेश करते हुए इसके अंत में “जय बिहार”—“जय बिहार” के नारे लगे तो सारा सभाघर जय बिहार के नारों से गूंज उठा और सभी ने एक साथ लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय सभा घर में जय बिहार का नारा बुलंद किया
इस कार्यक्रम में प्रतिभागी विज्ञान गणित एवं कंप्यूटर पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन प्रोजेक्ट, साइंस फिक्शन पर लेख ,विज्ञान एवं गणित पर आधारित क्विज , साइंस एंड टेक्नोलॉजी का शांति के लिए उपयोग पर ग्रुप सॉन्ग, विज्ञान प्रदर्शन , एक विज्ञानिक हूं , ग्रुप डिस्कशन वाद विवाद प्रतियोगिता ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक वरदान या अभिशाप’ , विज्ञान ड्रामा जंग में हम सब हारते हैं कोई जीता नहीं , इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायनात इंटरनेशनल स्कूल के शरजील अहमद ककवी ने वाद विवाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया जब के शैक्षिक सामग्री के लिए सौरव सुमन एवं वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन प्रोजेक्ट के लिए औसाफ अब्दुल्लाह को तृतीय पुरस्कार मिला
शकील अहमद ककवी, संस्थापक चेयरमैन ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा ‘विज्ञान का सार्थक उपयोग मानवता के लिए वरदान है’ साथ में उन्होंने श्री जगदीश गांधी संस्थापक सिटी मांटेसरी स्कूल को उनके जन्मदिवस 10 नवंबर पर बधाई दी और इस तरह के आयोजन कर विश्व में शांति और एकता का संदेश के लिए उनको सराहा कार्यक्रम का समापन पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ




