जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में युवा महोत्सव का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। सांसद,लोकसभा,जहानाबाद चन्देश्वर प्रसाद, सदस्य बिहार विधानसभा, जहानाबाद कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, सदस्य बिहार विधानसभा, घोषी, रामबली सिंह यादव एवं सदस्य बिहार विधानसभा, मखदुमपुर, सतीश कुमार, जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त परितोष कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन (टाॅउन हाॅल) में दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 2022 का उद्घाटन किया गया।
जिला पदाधिकारी ने सांसद को पौधा देकर स्वागत किया। साथ हीं उप विकास आयुक्त ने सभी माननीय सदस्यगण, बिहार विधानसभा को पौधा देकर स्वागत किया तथा जल-जीवन- हरियाली का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, जहानाबाद के छात्राओं द्वारा स्वागत गान से आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ हीं जिला युवा महोत्सव के अवसर पर बिहार गान की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर प्रस्तुति के दौरान सभा में उपस्थित सभी माननीयगण/पदाधिकारीगण/प्रतिभागी एवं दर्शकों ने खड़े होकर अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए बिहार की धरती के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के निदेश पर आयोजित किये जा रहे जिला युवा महोत्सव, 2022 में प्रतिभागियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने का आवाह्न किया गया, ताकि जहानाबाद जिले को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शीर्ष स्थान प्राप्त हो सके और राष्ट्र स्तर पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में जहानाबाद जिला कला एवं संस्कृति में अपना उत्कृष्ट योगदान देकर परचम लहरा सके। विभाग की ओर से कई विद्याओं में प्रतियोगितात्मक समारोह का आयोजन ग्रामीण स्तर तक छुपे प्रतिभा को देश के सामने लाने के लिए किया जाता है। सभी प्रतिभागियों से अपने कला के माध्यम से जिले एवं राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का भी आवाहन किया गया। यह महोत्सव जिले से उत्कृष्ट कलाकारों का चयन करने के लिए किया जा रहा है ताकि जहानाबाद जिले में व्याप्त कला को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
महोत्सव की शुरूआत शास्त्रीय नृत्य के साथ किया गया और इसके बाद चाक्षुषकला (चित्रकला, मूत्र्तिकला, हस्तशिल्प, छायाचित्र), वक्तृता (आशु प्रस्तुति एक्सटेम्पोर), समूह लोक नृत्य, लघु नाटक (वन-एक्ट प्ले) हिन्दी में, लोकगाथा, लोकगीत एकल विधाओं में कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। आज चित्रकला का विषय नशामुक्ति
एवं वक्तृता का विषय जलवायु परिवर्तन और हमारी आने वाली पीढ़ी पर इसका प्रभाव रखा गया था, जिस पर प्रतिभागियों द्वारा अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी गई।
जिला प्रशासन की ओर से इन कलाकारों के कला की प्रस्तुति को देखकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन हेतु एक निर्णायक मंडली का भी गठन किया गया है, जिनके द्वारा आज कार्यक्रम प्रस्तुति के दौरान विभिन्न मापदंडों के आधार पर आकलन किया गया।
जिला युवा महोत्सव, 2022 के दूसरे दिन कल दिनांक 10 नवम्बर, 2022 को शास्त्रीय गायन (एकल) हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटकी, शास्त्रीय वाद्य-वादन (एकल), सितार, गिटार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंग, हारमोनियम सुगम, वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई और पखावज), सुगम संगीत, समूह गायन/लोकगीत समूह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
उक्त अवसर पर माननीयगणों, जिला पदाधिकारी के साथ-साथ उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, नोडल पदाधिकारी, युवा महोत्सव -सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुश्री निकिता, निदेशक, डी.आर.डी.ए. सह जिला नजारत उप समाहर्ता पंकज कुमार घोष, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, सुश्री मार्गण सिन्हा,जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग माला कुमारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सहित अन्य पदाधिकारी एवं संगीत शिक्षकगण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment