ड्यूटी के नाम पर हाजिरी बनाकर निकल जा रहे डॉक्टर!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट!

औरंगाबाद का सदर अस्पताल अपनी चिकित्सीय व्यवस्था को लेकर लगातार चर्चे में रह रहा है।आलम यह है कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती तो जरूर है लेकिन नकारेपन का आलम यह है कि चिकित्सक अपनी मर्जी के मुताबिक आते है और मरीज के भीड़ को देखकर चले जाते हैं।बुधवार को भी सदर अस्पताल की यही व्यवस्था देखने को मिली।बुधवार को यह हड्डी रोग के चिकित्सक की ड्यूटी थी लेकिन हड्डी के डॉक्टर आए और कुछ देर अपनी सेवा बजाकर बिना कुछ कहे निकल गए।ऐसे में हड्डी रोग का इलाज कराने आए मरीज काफी परेशान रहे और यहां की व्यवस्था को कोसते नजर आए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें