बिजली चोरी के विरुद्ध कारवाई, 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए 11 लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता राहुल कुमार के नेतृत्व में मखदुमपुर प्रखंड के अंतर्गत भीमपुरा,जमनगंज,विशुनगंज आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए 11 लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में बिमल यादव पर 7587 राजेश कुमार पर 8352 विजय यादव पर 16986 राजू यादव पर 16986 विजय सिंह पर 272434 मुन्ना पांडेय पर 18482 जगनाथ तिवारी पर 16986 लाल बाबू पर 16986 महताब चौधरी पर 16986 बृजनन्दन सिंह पर 16986 एवं रिंकू सिंह पर 39300 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता ज्योति प्रकाश पटेल, अनीता कुमारी सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें