कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के मोहनिया वार्ड 11 के बरकत नगर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में आरोपी मो. आबिद रजा फरार चल रहा है। वही मोहम्मद आबिद रजा की संपत्ति की पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई।
बताते चलें की यौन शौषण मामले में आरोपी फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी के घर को पुलिस को कुर्की जब्ती का आदेश दिया। जिसके बाद आरोपी के घर का पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को पूरा किया।
मई माह में मुनीर फारूकी के पुत्र मोहम्मद आबिद रजा के विरुद्ध महिला थाना में एक नाबालिग लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें न्यायालय के आदेश पर महिला थाना और मोहनिया थाना ने मिलकर संयुक्त रूप से आरोपी के घर की कुर्की जब्ती की है। वहीं अभी तक फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद आबिद रजा का कोई अता पता नहीं है। हालांकि, पुलिस अभी भी फरार आरोपी मोहम्मद आबिद रजा को ढूंढ रही है।
इस संबंध मे मोहनिया थाना के सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि महिला थाना में दर्ज मामले में न्यायालय द्वारा मोहम्मद आबिद रजा पिता मुनीर फारुकी के विरुद्ध कुर्की का आदेश निर्गत किया गया था। आज न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए
आरोपी के घर कुर्की जब्ती की गई।




