आरा- फ़ास्ट फ़ूड कार्नर के बेटे की चाकू मार कर हत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


भोजपुर जिले में आजकल अपराधी बेलगाम हो गए आए दिन अपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कलई खोल कर रख दी है। अपराधी आते हैं अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं और बड़े ही आराम से फरार भी हो जाते हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के बलबत्रा की है जहां पर फास्ट फूड कॉर्नर के मालिक के बेटे राजा की चाकू मारकर हथियारबंद बदमाशों ने हत्या कर दी है ।चाकू मारने के बाद परिजनों ने घायल युवक को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।परिजनों ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही कुछ लड़कों के साथ दुकान से उतरकर खेत की तरफ गया था और उस की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि परिजनों ने बताया है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था ।वही हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जबकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। 
बाईट/-पिता(मृतक) 
बाईट/-चिकित्सक आरा सदर अस्पताल

Join us on:

Leave a Comment