चैनपुर के RESTI परिसर में दिया जा रहा फ़ास्ट फ़ूड बनाने का प्रशिक्षण

SHARE:

कैमुर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जीविका, ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में ग्रामीण युवाओं के कौशल एवम उद्यमिता विकास के लिए नोडल बैंक PNB बैंक कैमूर जिले में RSETI का संचालन करती है। आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में भी फास्ट फूड जैसे की बर्गर, चाउमीन, मंचूरियन, मोमो इत्यादि की भारी मांग है, इसी मांग को ध्यान में रखते हुए जीविका कैमूर के द्वारा चैनपुर ब्लॉक परिसर में स्थित के RSETI प्रशिक्षण भवन में कुल 33 लोगो को जिसमे 25 सतत जीविकोपार्जन योजना के अत्यंत गरीब दीदियों को और 8 प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा मजदूर को फास्ट फूड बनाने की प्रशिक्षण दी जा रही है।
फास्ट फूड प्रशिक्षण का शुभारंभ 2 नवंबर को हुआ, यह एक पूर्णकालिक 7 दिन का आवासीय प्रशिक्षण है, जो की 11 नवंबर तक चलेगा।
इस ट्रेनिंग के अंतर्गत RSETI परिसर चैनपुर में ट्रेनर्स के द्वारा दीदियों को खाद्य उद्योग संबंधी मानक के अनुरूप साफ सुथरा एवं स्वादिष्ट फास्ट फूड बनाने का कौशल सिखाया जा रहा है। दीदियां इस ट्रेनिंग को करने के बाद, फास्ट फूड आउटलेट/ठेला/स्टॉल खोल के अपनी आजीविका बढ़ा सकेंगी। यह ट्रेनिंग दीदियों के आजीविका विविधिकरण में भी सहायक साबित होगी।
जिला SJY नोडल श्री रवि रौशन का इस ट्रेनिंग के बारे में कहना है की, ‘फास्ट फूड ट्रेनिंग की मांग दीदियो के द्वारा निरंतर आ रही थी, यह ट्रेनिंग उनकी मासिक आय बढ़ाने के लिए बहुत कारगर होने वाली है।’

इधर, कैमूर के जिला परियोजना प्रबंधक श्री कुणाल शर्मा का कहना है की, दीदियों को अपने आजीविका की बढ़ोतरी हेतु जीविका द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे इसके लिए परियोजना द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आजीविका के श्रोत में बढ़ोतरी हेतु दीदियों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिससे जीविका दीदियां अपने आमदनी में इजाफा कर अपने परिवार की आय वृद्धि कर रोजगार से जुड़ सके ।

Join us on:

Leave a Comment