कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सीओ और ई ओ ने किया गंगा घाटों का निरिक्षण

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

गंगा घाटो पर कार्तिक पूर्णिमा के अंतिम तैयारियो का संयुक्त निरीक्षण करने पहुंचे नगर परिषद मोकामा के कार्यपालक पदाधिकारी और अंचलाधिकारी :: नगर परिषद मोकामा क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख घाट यथा तपस्वी घाट, महादेव स्थान घाट, सूर्य मंदिर घाट तथा मोकामाघाट पर कार्तिक स्नान हेतु हज़ारो हज़ार के संख्या मे लोगो की भीड़ उमरती है, जिसमे मोकामा के बाहर से भी कई जगहों से लोग स्नान करने पहुंचते है। गंगा घाटो पर चाक चौबंध व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की जाती है इसी क्रम मे आज संयुक्त रूप से कार्यपालक पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी द्वारा गंगा घाटो का निरीक्षण किया गया मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस बार कटाव के कारण मोकामाघाट सबसे ख़तरनाक घाट पाया गया जिसमे बैरिकेडिंग के साथ लाल कपड़ा लगवाया गया है जिससे लोग ख़तरनाक एरिया मे ना जाये। सभी प्रमुख घाटो पर रौशनी, चेंजिंग रूम, सूचना केंद्र आदि कि व्यवस्था की गयी है, गंगा स्नान करने आये लोगो को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मोके पर अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया की सभी लोग इस पावन स्नान के अवसर पर आपसी सौहार्द बनाये रखे, सभी के सुरक्षा हेतु प्रशासन सजग रहेगा। नगर परिषद द्वारा की जा रही तैयारियो से स्थल पर उपस्थित सभी लोगो द्वारा सराहना व्यक्त किया गया तथा नगर परिषद टीम को साधुवाद दिया गया। मोके पर प्रधान सहायक, स्वच्छता निरीक्षक, आस पास के लोग आदि उपस्थित दिखे।

Join us on:

Leave a Comment