नाथूराम गोडसे का खानदान है भाजपा और संघ- भाई बीरेंद्र!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।बिहार विधानसभा में प्राक्कलन समिति के सभापति भाई बिरेंद्र सोमवार को औरंगाबाद पहुंचे और अधिकारियों के बैठक से पूर्व उन्होंने प्रेसवार्ता कर अपनी पार्टी के कार्यों से मीडियाकर्मियों को अवगत कराया और केंद्र सरकार की नीतियों एवं सिद्धांतों पर जमकर प्रहार किया।अपनी बात रखते रखते भाई बिरेंद्र ने आरएसएस एवं भाजपा को अंग्रेजों का गुलाम और नाथूराम गोडसे का खानदान बता दिया।उन्होंने यह तक कह दिया कि आरएसएस एवं भाजपा के लोगों के द्वारा किए गए मुखबिरी के कारण ही भगत सिंह को फांसी हुई।लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि वैसे लोग देश की सत्ता पर काबिज हैं लेकिन अब वह दिन दूर नही जब देश भाजपा मुक्त होगी और बिहार का बेटा प्रधानमंत्री बन दिल्ली की सत्ता पर आसीन होगा।उन्होंने मोकामा और गोपालगंज में हुए उप चुनाव में भाजपा की स्थिति पर भी प्रहार करते हुए कह दिया कि जनता ने उन्हें उनकी औकात बता दी है।बिहार में घटित हो रही अपराधिक घटनाओं पर चर्चा करते हुए भाई बिरेंद्र ने कहा कि बिहार में जितनी भी पराधिक घटना घट रही है।उसमे बीजेपी का ही हाथ है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें