एक्शन में बिजली विभाग, 11 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

11 लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को टीम ने मीटर बाइपास कर एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए 11 लोगो को रंगे हाथो पकड़ा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला के नेतृत्व में काको प्रखंड के ग्राम मदारपुर एवं अन्य जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए 11 लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में ओम प्रकाश गुप्ता पर 15498 महेंद्र प्रसाद केशरी पर 17617 ताबसूम आरा पर 61279 शमसेर आलम पर 45453 संजीव साव पर 18801 सुजीत साव पर 10914 मंगरू चौधरी पर 13633 ब्रजनन्दन यादव पर 7726 योगेंद्र गोसामी पर 31059 परशुराम चौधरी पर 25667 एवं पवन साव पर 8030 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता नवीन कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment