हरि जी प्रसाद अपहरण हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिले सुशील मोदी!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय


आरा में अपहृत स्वर्ण व्यवसाई डॉ हरी जी गुप्ता की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी उनके घर पहुंचे.जहां शुशील कुमार मोदी ने मृत स्वर्ण व्यवसाई के परिजनों से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाया साथ ही उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया.इधर पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्थानीय परिसदन में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया.मीडीया कर्मियों को संबोधित करते हुए शुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.

जहां उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध की वजह से पूरे बिहार के लोगों में दहशत का माहौल कायम है और सरकार में बैठे लोग चुपचाप तमाशा देख रहे हैं.जिससे साफ जाहिर होता है कि बिहार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है.जबकि शुशील मोदी ने राजद के दो पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजद का चरित्र शुरू से ही बलात्कारी अपराधी रंगदारी हत्या लूट और गुंडागर्दी करने वाले लोगों से भरा पड़ा है.यही के जो राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव है उनपर नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का आरोप लगा है और वह डेढ़ साल से फरार चल रहे थे.जब उनकी सरकार आई तो वह सरेंडर कर जेल गए लेकिन इलाज का बहाना बनाकर वह अस्पताल में दरबार लगा रहे हैं.बालू माफिया सुभाष यादव और पूर्व विधायक अरुण यादव ने एक ही दिन में राबड़ी देवी के आठ फ्लैट को खरीदा था.जो उनकी ब्लैक मनी को व्हाइट मनी करने के लिए अपने परिवार के नाम पर उसको खरीदा है.वही शुशील कुमार मोदी ने कार्तिकेय कुमार पर भी जोरदार राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि कार्तिकेय कुमार पर मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट निकला था.सत्ता पक्ष में बैठे राजनीतिक आकाओं के इशारे पर पुलिस उनको गिरफ्तारी नहीं करती है और वो मोकामा के चुनाव में प्रचार कर रहे थे.नितीश जी ने जिन लोगों के साथ हाथ मिलाया है वह अपराध भ्रष्टाचार बलात्कार रंगदारी हत्या लूट जैसे कांडों से इनका दूर दूर तक परहेज नहीं है.इसलिए ऐसे लोगों के साथ रखकर बिहार में सुशासन कायम नहीं किया जा सकता. आरा की घटना बेहद दुखद है हम लोग पुलिस से और सरकार से यह मांग करते हैं इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिजनों को सुरक्षा के मद्देनजर लाइसेंस निर्गत किया जाए.

बाइट-सुशील कुमार मोदी,बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बीजेपी राज्यसभा सांसद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें