बरौनी NTPC का मनाया गया स्थापना दिवस!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय एनटीपीसी बरौनी के स्टेज दो प्रशासनिक भवन परिसर में एनटीपीसी स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रमाकांत पड़ा एनटीपीसी बरौनी, परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी झंडोत्तोलन के साथ किया, जिसके पूर्व सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा एनटीपीसी गीत- “अंधकार की घोर निशा में, ज्योति किरण हम बनकर आये” गाया गया।


स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमाकांत पंडा ने सभी एकत्रित कर्मचारियों को एनटीपीसी के स्थापना दिवस में बधाई देते हुये कहा की ऊर्जावान कर्मचारियों की कर्मठता एवं प्रतिबद्धता के कारण ही आज एनटीपीसी राष्ट्रीय कि प्रगति हेतु विद्युत उत्पादन के कार्य में सबसे पहले स्थान में आता है। उन्होने अपने संबोधन में एनटीपीसी लिमिटेड के उपलब्धियाँ एवं प्रदर्शन और एनटीपीसी बरौनी की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मैत्री लेडिज क्लब की अध्यक्षा नीवा पंडा, एनटीपीसी बरौनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी विभागाधियक्ष और कर्मचारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment