बेगूसराय-अनियंत्रित होकर पलटी पिकप, आधा दर्जन घायल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एनएच 28 पर साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पिकअप एनएच किनारे पलट गई इस हादसे में पिकअप पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, वहीं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया यहां भी अफरा तफरी का माहौल बना रहा। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के निकट एनएच 28 की है। बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव से दलसिंहसराय पिकअप से सब्जी लाने के लिए लोग गए थे सब्जी लेकर लौटने के दौरान रसीदपुर गांव के पास अचानक एनएच पर एक साइकिल सवार पार करने लगा जिससे बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में पिकअप पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पहले बछवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल सभी घायलों को भेज दिया गया। घायलों में मोहम्मद कलाम और मोहम्मद अमजद की हालत काफी गंभीर है जबकि मोहम्मद सोहेल ,मोहम्मद मोनू , परी और टिंकू भी घायल है‌। फिलहाल सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
बाईट- घायल के परिजन

Join us on:

Leave a Comment