गोपालगंज में महागठबंधन को जनता ने नकारा, मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की जीत – सुशील मोदी!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

सुशील कुमार मोदी का गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव परिणाम पर ट्वीट-
• गोपालगंज में महागठबंधन को जनता ने नकार दिया। नीतीश कुमार लालू के साथ थे फिर भी नहीं जीत पाए। भाजपा के आधार वोट में सेंध नहीं लगा पाए। लव – कुश एवं EBC ने एकमुश्त वोट भाजपा को दिया। मोकामा और गोपालगंज ने बता दिया की JDU का आधार वोट अब भाजपा के साथ है।
• मोकामा की जीत बाहुबली अनंत सिंह की जीत है न की लालू – नीतीश की। 2020 में अनंत 35 हज़ार से JDU से जीते थे। इस चुनाव में नीतीश अनंत के साथ थे फिर भी क़ेवल 16 हज़ार से जीते। 7 चुनाव में 6 बार अनंत सिंह जीते चाहे पार्टी कोई भी हो।
• भाजपा पहली बार चुनाव लड़ रही थी। फिर भी अनंत के गढ़ में 62,758 वोट लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। JDU के वोटर ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया।

Join us on:

Leave a Comment