दबंगों ने दलितों का रास्ता किया बंद, आक्रोशित दलितों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का पुतला फूंका!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर : राघोपुर प्रखंड के मलिकपुर पंचायत में ग्रामीणों द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का रास्ता बंद कर देने से नाराज लोगों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंका।
मामला उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर प्रखंड के मलिकपुर पंचायत का है जहां गांव के ही कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों का रास्ता बंद कर दिया। नाराज लोगों ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर नारेबाजी की। स्थानीय हरेंद्र दास ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम लोगों का मुख्य सड़क से दलित बस्ती आने का रास्ता गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा बंद कर दिया गया है। एक आदमी के आने जाने का रास्ता छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क से दलित बस्ती को जोड़ने के लिए डीएम से लेकर सीएम तक आवेदन दिए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा हम लोगों का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment