ड्राइवर ने किया मालिक पर चाकू से जानलेवा हमला!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट —

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी बाजार में शनिवार को ड्राइवर ने अपने ही मालिक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी ट्रक मालिक बलूआचक गांव निवासी स्वर्गीय माधो मंडल के पुत्र संजीव कुमार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जख्मी संजीव कुमार ने बताया कि पुरानी निवासी मोहम्मद अफजल मेरा ट्रक चलाता है पिछले कई दिनों से ट्रक का हिसाब नहीं दिया था तो मैं उनको ढूंढते हुए पूरैनी आया था। इसी दौरान ट्रक चालक एवं उनके भाई ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि करीब 20 जगह उनके शरीर पर चाकू से हमला किया गया है।

Join us on:

Leave a Comment