अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार उपचुनाव परिणाम पर BJP का बड़ा बयान, कहा – सरकार और महागठबंधन की हार, यह छोटे सरकार अनंत सिंह की जीत
बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इस बार का उपचुनाव बराबरी का रहा है। इस चुनाव में एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है तो एक पर महागठबंधन ने। यहीं, इस उपचुनाव का परिणाम आते ही बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के नेता विपक्ष विरोधी दल ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है।
बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बराबरी नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज हम जीते हैं और मोकामा में बिहार सरकार हार गई है। मोकामा में महागठबंधन हार गया है वहां छोटे सरकार अनंत सिंह की निजी जीत हुई है।मोकामा में सरकार चुनाव नहीं जीती है। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वहां प्रशासनिक दुरुपयोग किया गया, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने वहां 63 हजार वोट पाया। यह बताता है कि बिहार की जनता अभी भी भाजपा को कितना पसंद करती है।
बाइट:- विजय कुमार सिन्हा नेता विरोधी दल बिहार विधानसभा
यही बिहार विधानसभा के 2 सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधान परिषद के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह गोपालगंज की जनता ने पिछले पांच बार से भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है वह बताता है कि लोगों के मन भी भाजपा को लेकर कितना भरोसा है। वहीं, उन्होंने मोकामा को लेकर कहा कि वहां सरकार की जीत नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ जाने के बाद भी वहां राजद को 2 हजार वोटों का नुकसान हुआ, इसका मतलब साफ है कि अब नीतीश कुमार का कोई कैडर वोट नहीं है।वहीं, भाजपा का 18 हजार वोट बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पिछली बार मोकामा में एनडीए को 43 हजार वोट आया था इस बार लगभग 61 हजार मत अकेला भाजपा को मिला है। यह प्रतीक है कि नीतीश कुमार का कैडर वोट अब नहीं रहा।
बाइट:- सम्राट चौधरी नेता विरोधी दल बिहार विधान परिषद




