मेलबर्न में भारत की पाकिस्तान के विरुद्ध जीत पर टीम इंडिया को बधाई – नेता प्रतिपक्ष

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मेलबॉर्न में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम पर रोमांचक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय टीम ने अंत तक पूरे समर्पण, धैर्य, विश्वास और पूरी योग्यता के साथ खेल को खेला, उससे यह जीत सुनिश्चित हो सकी।इस जीत ने सभी देशवासियों को दीपावली के पूर्व संध्या पर ही दीपावली मनाने का अवसर प्रदान कर दिया।श्री सिन्हा ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का यह कारवां आगे भी जारी रहने की कामना की।

Join us on:

Leave a Comment