रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई
राशन लेकर जा रहे सीआरपीएफ की वाहन में स्कार्पियो सवार ने टक्कर मार दिया। जिसमे चार जवान घायल हो गए। सभी को सीआरपीएफ कैंप में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जमुई-गिरिडीह सीमा रेखा के घुठिया गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के जवान रविवार की सुबह राशन की खरीदारी के लिए जमुई बाजार आया था। जब वह राशन लेकर अपने 407 वाहन से कैंप की ओर लौट रहे थे। तभी जमुई-खैरा मुख्य मार्ग के इंदपे गांव के समीप जैसे ही वाहन पहुंचा। तभी सामने की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सवार ने 407 में टक्कर मार दी। जिससे वाहन में बैठे चार सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो




