जमुई के लाल सूरज कुमार ने न्यायिक परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया मान!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार जमुई

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड स्थित सिकन्दरा के लाल ने किया कमाल सूरज ने न्यायिक सेवा की परीक्षा में पास कर लहराया परचम सिकंदरा पुरानी चौक स्थित कृष नंदन चौधरी के पुत्र सूरज कुमार चौधरी ने बीपीएससी 31 वी न्यायिक सेवा की फाइनल परीक्षा में सूरज ने पहले ही प्रयास में सामान्य वर्ग में 403 रैंक और अनुसूचित जाति में 24 वां रैंक हासिल क्या है सूरज की प्रारंभिक पढ़ाई सिकंदरा शिवरात्रि पोखर स्थित चंद्रवंशी मध्य विद्यालय मेट्रिक श्री कृष्ण विद्यालय सिकंदरा एवं इंटर श्री कृष्ण महाविद्यालय बंडा से तथा स्नातक की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की सूरज अपने नौ भाइयों में तीसरे नंबर पर है बचपन से ही पढ़ने में तेज सूरज को कामयाबी तक पहुंचने में कई संघर्ष का सामना करना पड़ा सूरज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी में उन्होंने सिकंदरा में अलग-अलग जगह पर ठेला लगाकर अंडा और चना भी बेचा सूरज बताते हैं एक बार वक्त ऐसा भी आया कि उनके पास फार्म भरने का पैसा नहीं था तब उनके पिता ने कर्ज लेकर उनका फॉर्म भरवाया परेशानियों के पहाड़ को पार करते हुए सूरज ने न्यायिक सेवा परीक्षा में परचम लहराया उनकी सफलता से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है बधाई देने वालों में सुरेंद्र यादव, भरत महतो, मास्टर जाकिर अशरफी, जमाल खान, रामस्वरूप चौधरी बबलू सिंह आदि ने सूरज को फूल माला पहनाकर बधाई दी

बाइट –सूरज कुमार

Join us on:

Leave a Comment