जहानाबाद – भाजपा के विरुद्ध जदयू का पोल खोल कार्यक्रम के तहत धरना!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट

अति पिछड़ा विरोधी भाजपा के पोल खोल कार्यक्रम के तहत जदयू ने जिला मुख्यालय स्थित कारगिल चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। इस धरना का नेतृत्व स्थानीय जदयू सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा ने की। धरना पर उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तथा जदयू नेताओं ने कहा कि इस सरकार में के कथनी और करनी में अंतर है। इस मौके पर सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा के पोल खोल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस धरना के माध्यम से जन-जन तक लोगों को इस बात की जानकारी देना है कि केंद्र की भाजपा की सरकार आम जनों के हित के खिलाफ काम कर रही है। इस सरकार ने अति पिछड़ों के आरक्षण पर समाप्त करने के दिशा में साजिश रच रही है। वही जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राहुल शर्मा ने कहा कि भाजपा जो कहता है वह करता नहीं है इसी वजह से जदयू के कार्यकर्ताओं को पोल खोल कार्यक्रम के तहत धरना देने को मजबूर होना पड़ा। धरना में बड़ी संख्या में जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Byte – चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,सांसद
राहुल शर्मा,जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक

Join us on:

Leave a Comment