दरभंगा में चाकू से गोदकर वृद्ध महिला की हत्या!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर

दरभंगा में चाकू गोदकर वृद्ध महिला की हत्या, प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थानाक्षेत्र के अब्दुलापुर गांव में एक वृद्ध महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी बिल्टू यादव की पत्नी उर्मिला देवी 70 अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी बीच आधा दर्जन लोग घर में प्रवेश कर गए। कोई कुछ समझता उससे पहले सभी ने उर्मिला को चाकू से गोद दिया। चिल्लाने पर स्वजनों की नींद खुली तो सभी आरोपित फरार हो गए। आनन-फानन में उर्मिला देवी को दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

मामले में गांव के प्रदीप यादव, रोहित यादव, नरेश यादव, गोपाल यादव, रंजीत यादव, उमेश यादव, रवि यादव और महेश यादव को आरोपित किया गया है। सभी पर चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों के घर पर छापेमारी की। लेकिन, सभी आरोपित अपने घर से फरार पाए गए। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर, घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि 30 मार्च 2021 को बाइक के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें आरोपित पक्ष से 50 वर्षीय माला देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसी घटना के प्रतिशोध पीड़ित पक्ष ने उर्मिला देवी की हत्या कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment