प्रशासनिक अधिकारीयों ने निःशुल्क कोचिंग सेंटर का किया उद्घाटन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

समस्त कनेक्ट फाउंडेशन बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए संचालित करेगा निशुल्क कोचिंग

समस्त कनेक्ट फाउंडेशन बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग संचालित करेगा। शुक्रवार चैनपुर प्रखंड के संत साबिर उच्च विद्यालय में इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड के बीडीओ, सीओ पुर्रेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार पसी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि समस्त कनेक्ट फाउंडेशन और संत साबिर उच्च विद्यालय ब्यूर मे सामूहिक गठजोड़ से समाज के मेधावी और वंचित छात्रों को आगामी हाई स्कूल की परीक्षा के लिए विशेष कोचिंग क्लासेज संचालित की जाएंगी। इस विद्यालय के छात्र छात्राएं इस बार भी अपनी सफलता के इतिहास की पुनरावृति करेंगे। फाउंडेशन समर्पित शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करता है। फाउंडेशन का लक्ष्य आने वाली युवा पीढ़ी को उचित शिक्षा और मार्गदर्शन देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। जनवरी 2023 तक चलने वाली इन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए फाउंडेशन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा इस मौके पर पूर्व जिला उप चेयरमैन दीवान अरशद हुसैन खान उर्फ राजू ने कहा की यह विद्यालय सरकार की उदासीनता से अभी तक रेगुलर विद्यालय का दर्जा नहीं मिला है जिससे विद्यालय विकास से कोसो दूर है। सरकार द्वारा सुविधा मिलने वाली सारी चीजें स्थगित है। विद्यालय को लेकर बच्चे अभिभावक यहां तक की पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों में भी काफी रोष सरकार के प्रति व्याप्त है। और इस विद्यालय के लिए हमारे पिताजी समर्पित रहते थे मेरा जितना हौसला है मैं कभी पीछे नहीं हटूंग ताकि बच्चों का भविष्य सवर सके और बच्चे इस विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। वहीं सरकार से पूर्व उप चेयरमैन दीवान अरशद हुसैन खान उर्फ राजू ने मांग करते हुए कहा कि सरकार बीत रहीत विद्यालय को समाप्त करें और रेगुलर करें ताकि हजारों बच्चों का इस विद्यालय से पठन-पाठन का सही व्यवस्था मिल सके और विद्यालय का समुचित विकास हो
इस मौके पर चैनपुर राजस्व पदाधिकारी, दीवान तनवीर खान, जिले के प्रतिष्ठित कांग्रेस नेता संजय तिवारी, प्रशांत सिंह, रविंद्र तिवारी, राम प्रसाद सिंह के अलावे सैकड़ों बच्चों के अभिभावक व पंचायत के आलावे प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि के अलावे आम लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment