पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे लगभग 75 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें भूमि विवाद, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन शाखा, आईसीडीएस सहित अन्य कार्यालयों से संबंधित थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में प्राप्त परिवाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।
पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी।
जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 08 मामलें जिला पदाधिकारी के समक्ष आएं, जिनमें 01 मामले पर आदेश पारित कर दिया गया, जो भूमि नापी से संबंधित था, जिसमें सभी मामले अंचल अधिकारी, रतनी फरीदपुर को आदेश दिया गया कि परिवादी के उपस्थिति में भूमि का सीमांकन किया जाए। जबकि शेष अन्य 07 मामलें अतिक्रमण से संबंधित, भूमि विवाद, रैयती भूमि अतिक्रमण, विकास योजना कार्य की गुणवत्ता से संबंधित मामला था, जिसमें अंचल अधिकारी को शीघ्र मामले का भौतिक प्रतिवेदन के साथ आने का निदेश दिया गया, जबकि विकास योजना की गुणवत्ता कार्य के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको को गुणवत्ता संबंधित तथ्यात्मक जाँच प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों में लोक प्राधिकार को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ अगले निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का निदेश दिया।




