लखीसराय में 4 पिस्टल,8 मैगज़ीन और 25 कारतूस के साथ दो हथियार तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां कबैया पुलिस ने बड़ी कारवाई हुई है। लखीसराय स्टेशन के समीप कबैया थाना पुलिस की बड़ी कारवाई में दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मुंगेर से तस्कर हथियार की खेप लेकर आया था जिसे डिलीवरी करना था। इसी सूचना पर कबैया थाना प्रभारी वैभव कुमार ने लखीसराय स्टेशन के रेलवे पुल के नीचे छापेमारी कर दो हथियार तस्कर को चार पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर में औरंगजेब जमशेदपुर,झारखंड का रहने वाला है वहीं मोहम्मद अफरोज मुंगेर जिले के बर्धा का रहने वाला है। एसटीएफ ने इसके पास से चार पिस्टल,आठ मैगजीन,25 जिंदा कारतूस सहित मोबाइल एवं कुछ नकदी भी बरामद किया है।
एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर औरंगजेब और मोहम्मद अफरोज ने बताया कि मुंगेर से हथियार खरीद कर लखीसराय जिले में बेचने की तैयारी थी। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
बाइट-सैयद इमरान मसूद, एएसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment