24 घंटे में आकाश हत्याकांड का खुलासा, दोस्तों ने ही पैसे के लेन देन में की थी हत्या, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

चौबीस घंटे के अंदर में हुआ हत्या का खुलासा। छात्र का गला रेत और चाकू से गोद कर हुई हत्या। गन्ना के खेत से आकाश का शव हुआ बरामद। हत्या के चार नामजद आरोपी गिरफ्तार। हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ साथ मृतक का मोबाइल और मोटरसाइकल बरामद। पीपरा थाना के बलवा मन के समीप गन्ना के खेत से शव हुआ था बरामद।पूर्वी चम्पारण के पीपरा थाना क्षेत्र मे 18 वर्षीय छात्र की निर्शंस हत्या का पुलिस नें महज 24 घन्टे में खुलासा किया है। छात्र के दोस्तों ने ही रुपयों के लेन देन के विवाद में गला रेतकर और चाकू से गोद कर हत्या कर दिया है। दसवी कक्षा के छात्र आकाश कुमार का शव गन्ना के खेत से कल देर रात बरामद हुआ था। मृतक छात्र पीपरा थाना के चकनिया गांव का निवासी था। दोस्तों के रुपये देने के लिए आकाश को बुलाया गया था। जो दिन के करीब 11 दिन में बुलाया। दोस्तों के बुलाने पर वह मोटर साईकिल से घर से निकला था। लेकिन देर शाम पीपरा थाना पुलिस ने बलवा मन के समीप नहर के किनारे गन्ना के खेत से गला रेता हुआ आकाश का शव को बरामद किया जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के दादा पूर्व मुखिया श्रीबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि आकाश उनके बड़े भाई का पोता था। गांव के ही एक युवक आकाश से पैसा उधार लिया था, जिसे देने के लिए पंकज ने आकाश को सड़क पर बुलाया था। मृतक के दादा ने बताया कि आकाश पंकज से पैसा लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक आकाश घर वापस नहीं आया। शाम के समय बलवा मन के पास एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। जहां जाकर देखा, तो आकाश का शव पड़ा था। मृतक आकाश के पिता किसान हैं और वह तीन भाई में दूसरे स्थान पर था। वह महावीर हाई स्कूल पिपरा में दसवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ने में काफी तेज था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर मे चीख पुकार मच गया। वही घटना के 24 घंटों के अंदर पुलिस ने घटना से पर्दा उठाते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। चकिया के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आकाश का कुछ पैसा पंकज के यहां बकाया था। जिसको लेकर पंकज के ऊपर अकाश बना रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज कुमार, नवल साह, नीरज कुमार और कन्हैया कुमार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। नवल साह पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोरल गांव का रहने वाला है वही बाकी के तीनों अभियुक्त आकाश के गांव चकरिया का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास है हत्या में प्रयुक्त हुआ चाकू, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल को बरामद किया है। वही डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि 24 घंटों के अंदर हत्या का खुलासा करने को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को पुरस्कृत किया जायेगा।
बाइट :श्रीबाबू प्रसाद यादव,मृतक के दादा बाइट :संजय कुमार,डीएसपी,चकिया

Join us on:

Leave a Comment