शीतला माता का दर्शन करने जा रहे पति पत्नी सड़क हादसे में घायल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चैनपुर के सिकंदरपुर गांव में शीतला माता का दर्शन पूजन करने जा रहे ऑटो सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना सोमवार की सुबह की बतायी जाती है। इस घटना में ऑटो सवार पति पत्नी घायल हो गये। घायल पति पत्नी झारखंड के जपला जिला के सदर थाना क्षेत्र के कोसियारा गांव निवासी स्वर्गीय बनवारी पाल का बेटा गणेश पाल व उसकी पत्नी गीता पाल है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा पति पत्नी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पता चला है कि दोनों पति पत्नी दर्शन करने के लिए सिकंदरपुर गांव जा रहे थे। यह लोग ऑटो में सवार हो कर जा रहे थे। इसी दौरान चैनपुर के पास इनकी ऑटो की टक्कर दूसरे ऑटो से हो गयी और उक्त् दोनों घायल हो गये।

Leave a Comment

और पढ़ें