किसानों से किये गये वादे जब तक पूरा नहीं होता तब तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी – सुधाकर सिंह!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

किसानों से किये गये वादे को जब तक पूरा नहीं होता तब तक मेरी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक रहेगी जारी सुधाकर सिंह

सत्ता में बैठे लोग नहीं चाहते हैं कि क्षेत्र का विकास जा

कैमूर। कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह सोमवार को अधौरा प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में आयोजित किसान गोष्ठी कार्यक्रम में शरीक हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख परमेश्वर सिंह खरवार एवं संचालन पूर्व मुखिया श्रीभगवान यादव ने किया. कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग नहीं चाहे हैं कि क्षेत्र का विकास हो। विकास की बात करें तो विकास हुआ ही नहीं है। जब हम कृषि मंत्री बने और किसानों की आवाज उठाते रहें तो कुछ लोगों इस आवाज रास नहीं आयी। कृषि मंत्री बनने के बाद किसानों के आमदनी बढ़ाने से लेकर उनके विकास के लिए योजनाओं की लकीर खींचना शुरू किया था। लेकिन सत्ता में बैठे कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि क्षेत्र का विकास हो।
= भ्रष्टाचार चरम पर है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। साथ ही अन्य विभागों में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। सुधाकर सिंह ने कहा कि अधौरा रेफरल अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मैंने 45 दिन मंत्री पद रहते हुए जल छाजन योजना द्वारा बगवानी लगाने का भी काम कर रहा था। मगर यह सब व किसानों का आवाज कुछ लोगों को रास नहीं आया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आय जाति निवास बनाने में अधिकारियों द्वारा पैसा मांगा जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या के लिए मैं कल भी लड़ता था आज भी लड़ता हूं और आनेवाले समय में भी लड़ूंगा। किसानों से किये गये वादे को जब तक पूरा नहीं करता तब तक मेरी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें