करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

करंट की चपेट में आने से एक महिला की हुई मौत दूसरे को अस्पताल में कराया गया भर्ती

करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक दूसरी महिला झुलस गई। जिसे सदर अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के अड़सार गांव निवासी प्रहलाद साह की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम सरिता देवी अपनी गोतनी के घर गई हुई थी। जहां उसकी गोतनी रानी देवी अपने घर में बिजली की तार जोड़े रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। जिसे बचाने गई सरिता देवी की झुलस कर मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में रानी की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बाइट-01 परिजन

Leave a Comment

और पढ़ें