रिपोर्ट : – अमित कुमार पटना
महंत ने पांच करोड़ की सुपारी दिया था
एक महंत गिरफ्तार व अन्य दो फरार
पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
पटना सिटी
मठ की जमीन की बिक्री का विरोध किए जाने पर महंथ ने एक व्यक्ति की हत्या करवाने के लिए साजिश रच डाला। इस संबंध में एएसपी कार्यालय कक्ष में हुई प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को मालसलामी थाना के पूर्वी नंद गोला निवासी स्व योगेंद्र प्रसाद यादव का बेटा अविनाश कुमार उर्फ पिंकू यादव की हत्या करवाने की साजिश का पता चलने पर अविनाश ने पुलिस को लिखित शिकायत और सबूत के तौर पर एक ऑडियो क्लिप दिया था। जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि वहां पर एक मठ है। जहां तीन महंत रहते है, जो मठ की जमीन को बेचना चाहते हैं। अविनाश कुमार, स्थानीय ग्रामीण और मठ से जुड़े सदस्यों द्वारा लगातार इसका विरोध किया जाता था। मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम गठित की गयी। जिसमें थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मेराज अहमद खां, क्विक मोबाइल के सिपाही संतोष कुमार, संजय कुमार व अमित कुमार को शामिल किया गया। गठित टीम ने छापेमारी कर सिमली निवासी चंद्रिका साव उर्फ पिताम्बर बाबा का बेटा राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने राधेश्याम से पूछताछ की तो उन्होंने इस संदर्भ में अपनी गलती स्वीकार की। राधेश्याम की गिरफ्तारी के दरमियान पुलिस ने उसके पास से एक पेन ड्राइव और उसके पिता का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जबकि इस मामले में दो अन्य महंत जनार्दन देव और संतोष उपाध्याय फरार हैं। अविनाश की हत्या करवाने की साजिश रचने के लिए तीनों महंतों द्वारा बदमाशों को पांच करोड़ रुपए की सुपारी देने की बात पर पूछे जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने कहा कि यह जांच का विषय है। जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इसमें संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।




