केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले तीन महीनों (अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 तक) के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के सभी लाभार्थियों को दिसंबर, 2022 तक 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह की दर से मुफ्त खाद्यान्न देना जारी रहेगा
पीएमजीकेएवाई के अब तक के छह चरणों में कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित सब्सिडी का प्रावधान किया गया
अक्टूबर से दिसंबर तक पीएमजीकेएवाई के 7वें चरण में 44,762 करोड़ रुपये की अनुमानित सब्सिडी दी गई है
सातवें चरण में खाद्यान्नों का कुल आवंटन 122 एलएमटी होने की उम्मीद है
यह निर्णय आगामी प्रमुख त्योहारों के दौरान समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए सहायता सुनिश्चित करेगा