नालंदा – नगर निगम चुनाव से राजद नेता ने लिया नाम वापस!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार शरीफ के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार के द्वारा आज अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस बार बिहार शरीफ नगर निगम के चुनाव में कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिनका तालुकात किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से है। राजनीतिक तालुकात होने के कारण नगर निगम के चुनाव में कई तरह की भ्रांतियां या फिर यूं कहें की अफवाह उड़ाई जा रही थी। ऐसी अफवाहों पर विराम लगाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुनील साव के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा राजद प्रत्याशी सुनील कुमार ने कहा कि मैं बिहार शरीफ नगर निगम के मेयर प्रत्याशी से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेताओं की भावना को सम्मान करते हुए मैंने बिहार शरीफ नगर निगम का मेयर प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। मुझे ऐसा लगा था कि राजद अधिकृत प्रत्याशी तो नहीं लेकिन समर्थित प्रत्याशी के रूप में मेयर एवं उप मेयर प्रत्याशी के रूप में घोषणा करेगा लेकिन राजद ने नगर निगम चुनाव से अपना अपने आप को अलग करते हुए राजद समर्थित प्रत्याशी के रूप में भी प्रचारित नहीं करने एवं पूर्व विधानसभा को प्रत्याशी को भी इस चुनाव से अलग रहने की घोषणा कर दी गई है, इसीलिए राजद के नीतियों को समर्थन करते हुए एवं कार्यकर्ताओं के भावनाओं को सम्मान करते हुए सुनील कुमार ने बिहार शरीफ नगर निगम के मेयर प्रत्याशी से अपना नामांकन वापस ले लिया है और राजद के नीतियों के साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि मेरी पहचान राष्ट्रीय जनता दल से है। दल के बगैर मेरा कोई वजूद नहीं है दल है तो मेरा वजूद है।

बाइट।सुनील कुमार राजद नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment