संजय कर्ण की रिपोर्ट :-
खबर मधुबनी जिले से खबर आ रही है की भैरवस्थान थाना के इमादपट्टी गांव में बाइक सवार नकाबपोश दो अपराधियों ने किराना व्यवसाई के पुत्र को गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक कृष्ण कुमार साह को दुकान पर था।उसी समय दो बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों में एक बाइक से उतर ग्राहक बनकर दुकान के काउंटर पर पहुंचा और 10 रूपया देकर कुछ सामान मांगी।सामान देने के लिए ज्योंहि उठा कि पिस्टल निकालकर पेट में गोली मार दी। गोली मारते ही नकाबपोश अपराधी घटनास्थल से फरार हो गया। घायल युवक को मधुबनी सदर अस्पताल ले जाने के दौरान कोयलख गांव के पास दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो और घटना की जांच सीबीआई से करने की मांग करने लगे। लोगों ने बताया कि अभी तक इस तरह की नहीं हुई थी। आखिर सघन बस्ती मे अपराधी घूस गोली मारकर फरार हो गया। गोली क्यों मारा इस संबंध में स्पष्ट नहीं हो रहा है। घटना के बाद स्थानीय थाना पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही।
बाईट – रामखेलावन साह मृतक के चाचा
बाइट- डीएसपी आशीष आनंद




