30 सितंबर को होनेवाली BPSC परीक्षा को लेकर डीएम एसपी ने अधिकारीयों के साथ की बैठक!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

आगामी 30 सितंबर को आयोजित होने वाली बीपीएससी की परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को बीआरसीसी भवन के सभागार में जिलाधिकारी और एस एस पी ने संयुक्त रूप से परीक्षा कार्य से जुड़े सभी अधिकारी, मजिस्ट्रेट और केंद्राधीक्षक के साथ बैठक कि । बैठक में परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई । आपको बता दे कि परीक्षा परीक्षा अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। जिसके लिए जिले में 59 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जहां लगभग तिस हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।एस एस पी जयंत कांत ने बताया कि उपद्रवी तत्वों द्वारा शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेज्ञा

लागू रहेगी। इसके तहत परीक्षा केंद्र के अहाते के 500 गज दूरी के क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर नहीं चलेगा। पांच या उससे अधिक व्यक्ति एक जगह जमा नहीं होंगे।वही जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक आइटम का उपयोग परीक्षार्थियों, वीक्षकों और परीक्षा कार्य से जुड़े सभी कर्मियों के लिए पूरी तरह वर्जित रहेगा। केंद्राधीक्षक को केवल कीपैड(स्मार्ट फोन रहित) मोबाइल की अनुमति रहेगी। परीक्षा केंद्र के 500 गज की दूरी के अंदर स्थित सभी फोटो स्टेट की दुकान परीक्षा की तिथि को पूरी तरह बंद रहेगा।शांतीपूर्ण परिक्षा सममपनन कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्प है।

बाइट :- प्रणव कुमार जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर

बाइट :- जयंतकांत एसएसपी मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment