मोतिहारी-अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, दर्जन भर घायल!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी -कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने गयी प्रशाशन पर पथराव,आतिक्रमकारी ने अपने घर मे लगायी आग, आधा दर्जन पुलिस बल चोटिल!
मोतिहारी में कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने गयी प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने किया पथराव।पथराव में आधा दर्जन पुलिस कर्मी हुए चोटिल।वही अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण हटाने से रोकने को लेकर अपने ही घर मे लगायी आग ।आग लगते ही आसपास मची अफरातफरी ।प्रशासन ने फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग पर काबू पाते हुए अतिक्रमण को हटाया ।मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछि गांव की बतायी जा रही है ।वही प्रशासन पर हमला करने वाले को चिन्हित कर करवाई में प्रशासन जुटी ।

संग्रामपुर के उतरी बरियरिया पंचायत के वार्ड-3  इन्द्रगाछी गांव में मंगलवार को डीसीएलआर कोर्ट अरेराज के आदेश पर अतिक्रमित की गई भूमि को मुक्त कराने के दौरान दंडाधिकारी व पुलिस बल पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया और भूमि पर बने झोपड़ी में आग लगा दी।एक तरफ जहां आग लगने से थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया।हालांकि प्रशासन की सूझबूझ से माहौल को संभाल लिया गया।वही संग्रामपुर थाना पुलिस व मजिस्ट्रेट ने विरोध के बाद भी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम बुलानी पड़ी अन्यथा पूरा गांव आग की चपेट में होता।सीओ सुरेश पासवान दंडाधिकारी पीओ मनीष कुमार ने बताया की इन्द्रगाछी गांव के रामसकल सिंह के द्वारा अरेराज डीसीएलआर कोर्ट में पड़ोस के ही ठाकुर यादव,मुन्ना राम,तारा देवी आदि पर भूमि अतिक्रमण करने का वाद दायर किया था।पुलिस अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासन पर किए गए हमले के बाद करवाई करते हुए ट्रैक्टर टेलर जप्त कर थाने ले गयी।प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस पर हमला करने वालो पर प्रथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। मौके पर अंचल अमीन नन्द किशोर सिंह,राजस्व कर्मचारी बालेश्वर प्रसाद,दरोगा सुनील कुमार व जिले से ब्रजवाहन के साथ आई दर्जनों महिला व पुरुष बल के जवान मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment