मुजफ्फरपुर – ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौत, दो हिरासत में!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

मुजफ्फरपुर में ट्रक से कुचलकर होमगार्ड जवान की मौत : भगवानपुर स्थित बिजली ऑफिस में थी तैनाती, ड्राइवर के हिरासत में लेकर ट्रक को किया जब्त

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर यादवनगर में ट्रक से कुचलकर एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन, स्थानीय लोगों और वहां से कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस ने दबोच लिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृत जवान की पहचान कटरा थाना के धनौर कोपी के अरुण कुमार सिंह (52) के रूप में हुई है। सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मेडिकल में पहुंचे। लाश देखते ही चित्कार करने लगे। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाकर किसी तरह शांत कराया। थानेदार सत्येंद्र मिश्रा समेत पुलिस के तमाम पदाधिकारियों और होमगार्ड अधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। वही मामले में मृतक जवान के पुत्र डब्लू कुमार ने बताया की उनके पिता पिछले दो महीने से भगवानपुर स्थित बिजली ऑफिस में तैनात थे। आज वे ऑफिस से जैसे ही बाहर सड़क पर निकले। तभी पीछे से आते हुए एक ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। डब्लू ने बताया की उनके पिता ड्यूटी को लेकर काफी प्रतिबद्ध थे। कभी कभी ही छुट्टी लेकर घर जाते थे। जब भी छुट्टी लेकर घर आने को कहते तो कहते थे की ड्यूटी पहले है। सरकार हमे इसी का पैसा देती है। घर तो कभी भी आ सकते हैं।
मृत जवान का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें होमगार्ड कार्यालय ने श्रद्धांजलि दी जाएगी। होमगार्ड के कमांडेंट त्रिलोकनाथ झा ने कहा की घटना बहुत दुखद है। मृत जवान को सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया जायेगा। सभी होमगार्ड जवान इस घटना से काफी मर्माहत हैं। जवान अरुण सिंह ने सदा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। ये विभाग हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment