वैशाली – वज्रपात के चपेट में आने से युवक की मौत!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के मझौली गांव में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया गया है कि सोमवार की दोपहर में तेज मूसलाधार बारिश हो रही थी कभी बिजली करकी। इसी दौरान मोबाइल से बात कर रहे एक युवक के शरीर पर आकाश से बिजली गिरी जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया है मृतक युवक 31 वर्षीय अविनाश कुमार पिता जय किशन महतो के रूप में किया गया है। जोकि पटना जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव के रहने वाला बताया गया है। अपने गांव सबलपुर से ही अपने रिश्तेदार के मामा के साथ थे बाजार में सामान की खरीदारी करने जा रहा था इसी दौरान हादसा हुआ बताया गया है कि तेज बारिश के कारण एक के हरे वृक्ष के नीचे छुप गया था तभी आकाशीय बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद संबंधित थाना के पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायद में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment