प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकउप बोलेरो ने गंगा स्नान कर लौट रही 1 महिला को ना सिर्फ कुचल दिया बल्कि से काफी दूर तक एन एच पर घसीटते रहा। इस घटना का cctv फुटेज भी सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि किस कादर तेज रफ्तार वाहन महिला को घसीट कर एनएच पर गिराया है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव के निकट पंचवटी चौक एनएच 28 की है। बताया जाता है कि रानी गांव निवासी प्रकाश राय की 65 वर्षीय पत्नी हीरा देवी रोज की तरह रानी गोलाघाट से गंगा स्नान कर पांव पैदल ही घर लौट रही थी, एन एच पार करने के दौरान वह पिकअप वैन की चपेट में आ गई जिसके बाद पिक उप उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय मुखिया अमरजीत राय ने बताया कि गंगा स्नान का लौटने के दौरान यह घटना घटी है घटना के बाद पिकअप बोलेरो भागने में सफल रहा है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- अमरजीत राय, स्थानीय मुखिया




