पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद जिला मुख्यालय के मलहचक मोहल्ले में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है।मामला नगर थाना क्षेत्र के मल्लहचक मोहल्ले का है। यहां जिला पटना इनकम टैक्स में कार्यरत कर्मचारी संजीव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दीम हालांकि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के मल्लहचक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले पटना इनकम टैक्स में कार्यरत कर्मचारी संजीव कुमार ने आज अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद जैसे ही लोगों को जानकारी हुई सभी लोग हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि आखिर ऐसी क्या वजह हो गई की संजीव ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मृतक संजीव कुमार पटना इनकम टैक्स में कार्यरत थे और यहां मलहचक मोहल्ले में किराए के मकान में पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे. जहानाबाद जिले के सैदपुर के रहने वाले बताए जा रहे है. हालांकि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर मृतक संजीव ने किस वजह से आत्महत्या किया। वही पुलिस हर स्तर से जांच पड़ताल कर रही है और घटना का कारण भी पता करने का प्रयास कर रही है।




