बेगूसराय-जल जमाव को लेकर निगम क्षेत्र में वोट बहिष्कार का निर्णय!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है इस बीच महीनों से सड़कों पर जलजमाव को लेकर लोगों ने वोट बहिष्कार का बैनर भी लगा दिया है। दरअसल पहली बार नवगठित बरौनी नगर परिषद का चुनाव होना है। बरौनी के दिनदयाल रोड में वर्षो से जल जमाव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के दीनदयाल रोड के दुकानदारों ने रोड के बीचों बीच बैनर लगाकर चुनाव में वोट नही देने का अपील किया है और वोट का बहिष्कार कर रहा है। स्थानीय निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि पिछले आठ साल में इस रोड की स्तिथि बहुत ही खराब है जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई दुकानदारों का कहना है कि जब से बारिश का मौसम आया है खाने की लाले परे है दुकान दो तीन महीनों से बंद पड़ा है। आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं किस कदर पूरे बाजार की सड़कों पर पानी लगा हुआ है और गंदे पानी के बीच से ही लोगों को आना जाना पड़ रहा है जलजमाव की समस्या से जहां लोगों को आने जाने में परेशानी हैं वहीं व्यवसाई भी चौपट हो गया है। अब सामने नगर परिषद का 10 अक्टूबर को चुनाव होना है ऐसे में लोगों ने वोट बहिष्कार का बैनर लगाकर वोट बहिष्कार किया है।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment