सड़क पर किचड़ देख भड़के डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी को लगाई फटकार!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-09 का हाल देख आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां रास्तों पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आएगा। जब जिलाधिकारी रिची पांडे ने औचक निरीक्षण किया तो निरीक्षण के क्रम में जलजमाव और रास्तों पर कीचड़ देख आश्चर्यचकित हो गए। इस दौरान डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी पर घोर नाराजगी जताई। डीएम ने नप के कार्यपालक पदाधिकारी को जल्द से जल्द जलजमाव एवं कीचड़ से मुक्ति दिलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने वार्ड संख्या 09 की गलियों में घूमकर जलजमाव एवं कीचड़ का जायजा लिया और निर्देश दिया कि जल्द से जल्द जलजमाव एवं कीचड़ से मोहल्ले वासियों को निजात दिलाएं। इस बाबत डीएम ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अविलंब ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें साथ ही साथ जलजमाव की निकासी के लिए उचित प्रबंध करें, उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर परिषद का बोर्ड भांग है। नगर परिषद के चुनाव संपन्न होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर तमाम वादों के गलियों के साथ-साथ विभिन्न सड़कों पर जलजमाव एवं कीचड़ से मुक्ति दिलाई जाएगी। गौरतलब हो कि जहानाबाद को नगर परिषद हुए 20 साल से अधिक हो गए है परन्तु यहां के गली,नाली और सड़कों का हाल आज भी बेहाल है।

Byte- रिची पांडे, जिलाधिकारी, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment