संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर / बिहार
पताही हवाई अड्डा के समीप बिहारी मार्केट स्तिथ एक कार्यालय में चार दिन पूर्व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश जदयु के प्रदेश महासचिव फौजी विमल कुमार के पार्टी से इस्तीफे को लेकर महासचिव अरुण कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक किया गया। जिसमे कहा गया कि बीते 14 सितंबर को मड़वन में जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत किया गया। उस कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार किसान व नवमनोनित कार्यकारी अध्यक्ष मो जाबिर के द्वारा अपमानित करने का काम किया गया। इस दौरान फौजी विमल को कार्यक्रम में बात रखने का मौका नही दिया गया और न ही सदस्यता रसीद मांगने पर दिया गया। यह सब पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे मो जमाल के इशारे पर किया गया। इसकी जानकारी प्रदेश पार्टी को हुई। जिसके बाद अरुण कुशवाहा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जदयु अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष इरफान दिलकश, मड़वन प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पटेल व फौजी विमल कुमार को पटना बुलाया गया। जहाँ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह व मुख्यालय प्रभारी मृत्युंजय कुमार , संगठन प्रभारी रंजू गीता ने सारी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और इसका समाधान का भरोसा दिलाया। वही पार्टी में बने रहने तथा पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही विधानसभा व मड़वन में सदस्यता अभियान चलाने को कहा।




